MUZAFFARPUR: बिना OTP और लिंक के ही बैंक खाते से उड़ाए 37 हज़ार रूपए!

Muzaffarpur: साइबर फ्रॉड ने बिना ओटीपी या लिंक भेजे ही बैंक खाते से 37 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना को लेकर बालूघाट जंगली माई स्थान निवासी रिएल इस्टेट कारोबारी सुधांशु कुमार कर्ण ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। Also Read: IRCTC Tour Package: मात्र 7 हजार रुपये में 4 दिन का टूर, तिरुपति बालाजी के दर्शन का मौका!

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका खाता भगवानपुर स्थित निजी बैंक में है। उनके खाते से बीते एक अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे उक्त राशि की निकासी हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को सूचना दी। Also Read: MUZAFFARPUR: बिना OTP और लिंक के ही बैंक खाते से उड़ाए 37 हज़ार रूपए!

इसके बाद बैंक ने उनके खाता, यूपीआईआईडी, एटीएम कार्ड को तत्काल बंद कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी की है। इसके बाद बैंक ने उक्त राशि को खाते में रोक लिया।

Amazon Gold Box Low price offer

सुधांशु ने बताया कि बैंक ने छानबीन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिस बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हुई है वह गुजरात के सूरत का है। मामले में थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एफआईआर करने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Comment