News

Muzaffarpur: मुखियाजी की बेटी बॉयफ्रेंड से मिलने 2.5 लाख लेकर फरार!

Muzaffarpur: मुखियाजी की बेटी बॉयफ्रेंड से मिलने 2.5 लाख लेकर फरार!
Muzaffarpur: मुखियाजी की बेटी बॉयफ्रेंड से मिलने 2.5 लाख लेकर फरार!

Muzaffarpur: सारण के एक मुखिया की 17 साल की नाबालिग बेटी गुरुवार देर रात घर से फरार हो गई। पिता उसकी शादी कराना चाहते थे।

उसके लिए लड़का ढूंढ रहे थे, लेकिन बेटी को ये मंजूर नहीं था। वो किसी और से प्यार करती थी। इसलिए घर से उसके विवाह के लिए जमा किए गए 2.5 लाख लेकर फरार हो गई।

Also Read: Patna Junction का Viral Video, ऐसे देख रहे थे गन्दी फिल्म

इधर, लड़की गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर में रेलवे पुलिस द्वारा पकड़ी गई। उसे रेल थाना लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान एसएचओ को उसने सारी बातें बताईं।

गुजरात के लड़के से है प्यार

पूछताछ के दौरान उसने एसएचओ दिनेश साहू को बोला कि सर…हमको जाने दीजिए…हम दूसरे जगह शादी नहीं करना चाहते हैं। पिता लड़का ढूंढ रहे, लेकिन, हम किसी और से प्यार करते हैं। वह गुजरात में रहता है। पिता शादी के लिए पैसे जमा करना शुरू कर चुके थे। ढाई लाख रुपए नगद गोदरेज में था। वह लेकर बॉयफ्रेंड के पास जा रहे हैं। पैसे नहीं रहेंगे तो पिता शादी नहीं करा सकेंगे।’

यह बातें सुनकर थानेदार भी भौचक रह गए। उसका नाम-पता लिया गया। छात्रा ने मैट्रिक का एग्जाम दिया है। वह अभी 17 साल की है। रेल पुलिस ने उसके पिता से संपर्क साधा। पिता भी भागे-भागे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। पुलिस को बताया कि वे वर्तमान मुखिया हैं। इस दौरान छात्रा ने हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया, लेकिन काफी समझाने के बाद वह अपने पिता के साथ रुपए लेकर घर चली गई।

थानेदार ने बताया कि जंक्शन पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर बैठी नाबालिग पर उनकी नजर पड़ी। उसके पास एक बैग था। काफी देर तक वह अकेली बैठी थी। महिला सिपाहियों को बुलाया गया। उससे अकेले जंक्शन पर रुकने का कारण पूछा गया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

बाद में उसे थाना पर लाया गया। वहां उसने बताया कि उसके पिता शादी की बात चला रहे हैं। वो दो साल के भीतर उनकी शादी करना चाहते हैं, लेकिन वह किसी और से प्यार करती है। वह लड़का गुजरात में रहता है। उससे पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पिता पैसे जमा करने में लगे थे। इसी बीच उसने सोचा कि जब पैसे नहीं रहेंगे तो शादी ही नहीं होगी। इसलिए वह पैसे ही लेकर भाग निकली। सोर्स: भास्कर

वैशाली के नाबालिग के साथ भाग रही 17 वर्षीय छात्रा पकड़ाई

Shares:

Related Posts

खुशखबरी, ज़मीन खरीदना और बेचना हुआ आसान, अब आंचल का चक्कर नहीं लगाना होगा, मोबाइल पर यह जानकारी!
News

खुशखबरी, ज़मीन खरीदना और बेचना हुआ आसान, अब आंचल का चक्कर नहीं लगाना होगा, मोबाइल पर यह जानकारी!

खुशखबरी, ज़मीन खरीदना और बेचना हुआ आसान, अब आंचल का चक्कर नहीं लगाना होगा, मोबाइल पर यह जानकारी!
HAJIPUR:  किशोरी के दुष्कर्म मामले में पूर्व मुखिया को सात वर्ष की सजा व 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया!

Show Comments (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *