News

VAISHALI में शादीशुदा लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वाले ने कहा दहेज़ का बकाया नहीं देने पर मार डाला

VAISHALI में शादीशुदा लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वाले ने कहा दहेज़ का बकाया नहीं देने पर मार डाला
VAISHALI में शादीशुदा लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वाले ने कहा दहेज़ का बकाया नहीं देने पर मार डाला

Vaishali Se Hai: वैशाली में मंगलवार को शादीशुदा लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के बकाया दो लाख रुपए नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या की है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के सहदुलापुर गांव का है।

घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे मायके वालों ने लालगंज थाना के पुलिस अधिकारी को सूचित किया। पुलिस अधिकारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के सहदुलापुर गांव निवासी वरुण कुमार की 21 साल की पत्नि अनुराधा देवी के रूप में हुई है। अनुराधा सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी चुन्नू पासवान की बेटी थी। उसकी शादी लालगंज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी वरुण कुमार से हुई थी। शादी में दहेज स्वरूप सारे सामान दिए गए थे।

मृतका के पिता चुन्नू कुमार पासवान ने कहा कि दहेज में 4 लाख 50 हजार देने के बाद थी। ढाई लाख रुपया दिया था, जिसमें 2 लाख बच गए थे। इसी पैसे को लड़के वाले मांग रहे थे। जब लड़की के पिता ने पैसा देने में असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।

इसकी शिकायत लड़की ने अपने मायके वालों को कई दफे की। इसी बीच आरोप है कि मंगलवार की शाम उसके ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक अनुराधा का डेढ़ साल का एक बेटा है जबकि 6 महीने की एक बेटी भी है। मायके में कोहराम मचा हुआ है। मां पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थाना के पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमारे पाठकों को यह बता दूँ की Vaishali Se Hai को बदल कर Bgs Raw Hindi कर दिया गया है।

Shares:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *