VIRAL VIDEO: शादी के दौरान जीजा ने किया भद्दा मजाक, गुस्साएं दूल्हे ने की थप्पड़ों की बरसा, देखे वीडियो!

शादी के दौरान मस्ती-मजाक होना एक आम बात होती है। खासतौर से भारतीय शादी में देवर-भाभी, जीजा-साली और दोस्तों के बीच होने वाली मजाक एक अलग ही स्तर की होती है। इसीलिए, शादी की कुछ रस्में भी इन मजाकों से जुड़ी होती हैं। उदाहरण के लिए, जूता छिपाई की रस्म एक बेहद मशहूर मजाक है। शादी में होने वाली इस मस्ती में जितना मजा आता है, उतना ही यह मजाक कभी-कभार घातक भी साबित होता है।

फ़ोटो खिंचवाने आए शख्स ने की अजीबो-गरीब हरकत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे एक शख्स के मजाक ने पूरी शादी एक माहौल को बिगाड़कर रख दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर शांति से बैठे हुए होते हैं।

इस दौरान स्टेज के पास काफी रिश्तेदार भी मौजूद होते हैं। इस बीच एक शख्स स्टेज पर आता है और एक महिला को अपने पास खड़े होने के लिए बुलाता है। इसके बाद वह शख्स दूल्हे के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान दूल्हे की पगड़ी के साथ मजाक करने लग जाता है।

Amazon Gold Box Low price offer

दूल्हे ने जड़ दिए एक के बाद एक थप्पड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स सबसे पकड़कर दूल्हे की पगड़ी पकड़कर हिलाता है और फिर हंसता है। इसके बाद वह शख्स दूल्हे की पगड़ी को उछलने लगता है, इस दृश्य को देखकर दूल्हा हैरान हो जाता है। हालांकि, वह अभी भी शांत रहता है।

शादी में मौजूद वह शख्स यही नहीं रुकता, इसके बाद वह शख्स अपने दोनों हाथों से दूल्हे के गाल तेजी से पकड़कर खींच देता है। जिस कारण बार-बार बेइज्जती होने से दूल्हा गुस्सा हो जाता है और अपनी सीट से खड़े होकर उस शख्स के साथ मारपीट करने लगता है।

VIRAL VIDEO

वायरल वीडियो पर दुल्हे का समर्थन कर रहे है नेटिजंस

वायरल वीडियो पर नेटिजंस कमेंट करते हुए दुल्हे का समर्थन कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘मजाक भी एक हद्द में ही अच्छा लगता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये मजाक नही, बल्कि अभद्रता है।

Leave a Comment

close button