Bihar

बिहार झारखंड की पहली VANDE BHARAT TRAIN का उद्घाटन आज, पीएम मोदी दुवारा हरी झंडी…

बिहार झारखंड की पहली VANDE BHARAT TRAIN का उद्घाटन आज, पीएम मोदी दुवारा हरी झंडी...
google.com, pub-2030640616814641, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिहार झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से दोनों राज्यों के बीच पटरी पर दौड़ने लगेगी। देश की सबसे तेज गति से चलने वाली इश ट्रेन का रांची से उद्घाटन होगा। सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन स्पेशल के रूप में इसे रांची से पटना के लिए चलाया जाएगा, जबकि बुधवार से यह ट्रेन पटना से रांची और रांची से पटना के बीच नियमित रूप से चलेगी।

इधर, पटना से सोमवार सुबह सवा चार बजे ट्रेन रैक को रांची भेजा गया। यह ट्रेन मंगलवार को उद्घाटन स्पेशल (नंबर 02439 )के रूप में चलेगी, इसके बाद इस ट्रेन का 28 से नियमित परिचालन होगा। इस ट्रेन में बुकिंग चालू हो गयी है। बुधवार से पटना से यह ट्रेन सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर बाद एक बजे रांची पहुंचेगी। जबकि रांची से शाम 4.15 बजे खुलेगी और रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वंदे भारत हफ्ते में छह दिन ही चलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जून को रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल गाड़ी सं. 02439 बनकर रांची से 10.30 बजे खुलेगी। उसके बाद 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद होते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं 28 जून से इसका नियमित परिचालन होगा। पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन गाड़ी सं. 22349, पटना जंक्शन से 7.00 बजे खुलेगी। उसके बाद 8.25 बजे गया, 9.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा होते हुए 13.00 बजे रांची में पहुंच जाएगी।

वापसी में 28 जून को ही गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत बनकर ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलेगी। उसके बाद 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया होते हुए 22.05 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी। हाई स्पीड यात्रा करने के लिए एडवांस बुकिंग में बड़ी संख्या में यात्रियों ने बुकिंग करा रखी है।

Shares:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *