Recipe

रिस्ता में फलों का बाप, स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखता है ख्याल यह मैंगो लस्सी, देख लीजिये RECIPE

रिस्ता में फलों का बाप, स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखता है ख्याल यह मैंगो लस्सी, देख लीजिये RECIPE
रिस्ता में फलों का बाप, स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखता है ख्याल यह मैंगो लस्सी, देख लीजिये RECIPE

गर्मियां आते ही लोग छाछ, लस्सी, शेक, पन्ना जैसी चीजें पीना पसंद करते हैं। इन सभी फलों का असर आपके शरीर के तापमान को ठंडा रखने के साथ-साथ दावा भी करता है।

साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है, गर्मियों में लू लगने के दुष्प्रभाव से भी बचाता है। लेकिन अगर आप सिंपल लस्सी पी-पीकर बोर हो गए हैं तो आपको होटल जैसी मैंगो लस्सी की यह टेस्टी रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए जो इस गर्मी में आपके स्वाद को थोड़ा बदल सकती है।

पोषक तत्वों से भरपूर है यह फल, यह आम लस्सी एनर्जी का पावरहाउस है. तो बिना समय बर्बाद किये हम आपको बताते हैं मैंगो लस्सी बनाने की विधि।

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री – Ingredients for making Mango Lassi

4 आम
2 कप दही
5 बड़े चम्मच चीनी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
3-4 पुदीने के पत्ते
1 छोटा चम्मच टूटी फ्रूटी(वैकल्पिक)

मैंगो लस्सी बनाने का तरीका – How to make Mango Lassi

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम का छिलका उतारकर उसका गूदा ब्लेंडर में दही के साथ डाल दें।

अब इसमें चीनी,इलायची पाउडर के साथ आवश्यकता अनुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी चाजों को मिलाते हुए ब्लेंडर में 3-4 बार ब्लेंड कर लें।

अब ब्लेंडर से लस्सी निकालकर एक अलग बर्तन में डालकर ठंड़ा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में डालकर उसके ऊपर टूटी फ्रूटी और पुदीने की पत्तियों से उसे गार्निश करें।

आपकी टेस्टी मैंगो लस्सी बनकर तैयार है।

Conclusion

कैसा बना आपका मानगो लस्सी हमे कमेंट में या इंस्टाग्राम @bgsraw पर टैग करना न भूले।

Shares:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *