Recipe

Sawan Somvar Vrat 2023 : साबूदाना की रेसिपी खाकर मन भर गया, तो ट्राई करें यह वाला ढोकला, मजा आएगा!

Sawan Somvar Vrat 2023 : साबूदाना रेसिपी खाकर मन भर गया हो, तो ट्राई करें यह व्रत वाला ढोकला, मजा आएगा!
Make Vrat Wale Dhokla
google.com, pub-2030640616814641, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Sawan Somvar Vrat 2023 : सावन का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे पावन महीने में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। इसके साथ ही कुछ शिव भक्त व्रत भी रखते हैं।

small business ideas by bgsraw magazine

व्रत के दौरान आप भोजन का सेवन नहीं कर सकते हैं। अक्सर व्रत के दिन घरों में साबूदाना खिचड़ी बनाई जाती है, लेकिन अगर आप साबूदाना खाकर बोर हो गए हैं तो व्रत के लिए ढोकला (Vrat Wale Dhokla) बना सकते हैं। आज हम आपको सामक चावल से बने ढोकला की रेसिपी बताएंगे।

सामग्री ( Ingredients )

  • समक चावल का आटा- 1 कप
  • दही-1/2 कप
  • पानी-1/2 कप
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट-1 चम्मच
  • सेंधा नमक- 1/2 चम्मच
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • ईनो- 1 चम्मच
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

तड़के के लिए:

  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • राई- 1/2 चम्मच
  • करी पत्ते- 8-10

बनाने की विधि ( How to Make Vrat Wale Dhokla )

व्रत वाले ढोकला (Make Vrat Wale Dhokla) बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरा लें
– अब सामक चावल का आटा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, सेंधा नमक, दही, पानी और तेल डालें। इसे अच्छे से फेंटें और चिकना घोल बना लें
– अब इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।

एक बर्तन में पानी भरकर और ऊपर स्टीमिंग प्लेट या मोल्ड रखकर स्टीमर तैयार कर लें और मोल्ड को तेल से चिकना कर लीजिए।

10-15 मिनट बाद बैटर में ईनो मिलाकर अच्छे से एक दिशा में धीरे-धीरे मिलाएं। बैटर में जब झाग आ जाए तो इसे तेल लगे मोल्ड में डालें और अच्छे से पूरे मोल्ड में फैला दें।

मोल्ड को स्टीमर में रखें और ढक्कन से ढक दें। लगभग 15-20 मिनट तक इसे पकाएं अब टूथपिक से या चम्मच से चेक करें कि ढोकला पक गया है या नहीं, अगर आपकी टूथपिक या चम्मत ढोकले में डालने से साफ निकलती है तो मतलब ढोकला पक चुका है।

अब इसे स्टीमर से निकाल लें और कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें। जब ढोकले वाला मोल्ड ठंडा हो जाए तो इसे मनचाहे शेप में काट लें।

एक पैन में तेल डाले और तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें राई का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें करी पत्ता डाल लें। आप चाहें को तड़के में सूखी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं।

तड़के को कटे हुए ढोकला के टुकड़ों के ऊपर डालें और ताजी कटी हुई हरी धनिया से इसे गार्निश करें।

आपका व्रत वाला ढोकला तैयार है इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

Shares:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *